Karoli Baba Kanpur

Karoli Baba Kanpur: एक बार फिर से विवादों में फंसे

करौली सरकार बाबा (Karoli Baba Kanpur) का नाम आज अगर कानपुर में उठता है, तो यह एक अजीब और आश्चर्यजनक बात है। उन्होंने अपने आश्रम में यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगो की समस्याओ का तंत्र-मंत्र के जरिए ठीक करने का सन्देश देते थे, जिसमें वो तंत्रमंत्र और झाड़फूंक के विशेष विद्याओं के जरिए लोगो के जीवन के समस्याओं को ठीक करने का दवा किया गया है। 

Karoli Baba Kanpur | विवाद

कानपूर वाले Karoli Baba की कहानी तब मीडिया के बिच सुर्खिओ का कारण बानी जब नोएडा के डॉक्टर ने नाक की हड्डी और सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। और यह FIR न केवल करौली सरकार बाबा (Karoli Baba Kanpur) के लिए चिंता का विषय बन सकता है अपितु इस पूरी संस्था के लिए एक संस्थागत प्रशासन के द्वारा नई चुनौती के रूप में उभर सकता है। डॉक्टर की नाक तोड़ने और सिर फोड़ने के आरोपों के बाद, एक नया रूप लोगो के समक्ष प्रकट हुआ जो लोगों को सोचने पर मजबूर करेगा कि क्या कोई बाबा इस तरह से साधू-संत कि वेशभूषा धारण करके अपने आपराधिक चेहरों को छुपा सकता है?

बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाला करौली गांव, जहाँ पे उनका लवकुश आश्रम है, वही से अपना सारा प्रपंच रचते है। धर्म के अंधभक्त और अज्ञानी लोग यही पे अपने समस्याओं को लेके आते है और उम्मीद करते है कि उनकी यह समस्या ख़तम होगी। लेकिन जब ऐसे लोगो के बारे में वास्तविकता से परिचय होता है तो यह उन लोगो के लिए काफी निराशाजनक होता है।

22 फरवरी, 2023 को नोएडा के मूल निवासी डॉ. सिद्धार्थ चौधरी अपने माता-पिता, वीएस चौधरी, रेनू चौधरी और पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ आशीर्वाद लेने कि आशा से करौली सरकार के दरबार में गए। सिद्धार्थ चौधरी ने दावा किया कि आश्रम पहुंचने के बाद उन्हें कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार 2600 रुपये की एक पर्ची मिली, जिसके बाद हमे शाम 4 बजे बाबा के समक्ष प्रकट किया गया। 

Read also: Neem Karoli Baba

डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिन्होंने बताया कि करौली सरकार (Karoli Baba Kanpur) ने चमत्कार के नाम पर विफलता का अहसास कराया। उन्होंने बताया कि बाबा ने एक माइक पर ‘ओम शिव बैलेंस’ कहते हुए चमत्कार करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने विवरण दिया कि जब उन्होंने इसे बाबा को बताया, तो वे भड़क गए और अपने सेवादारों को इशारा करते हुए अलग ले जाने का सन्देश दिया। फिर उन्हें अलग कमरे में लेजाकर मारा पीटा गया। उनके सिर और नाक कि हड्डी पर चोट आई जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों की देखभाल की आवश्यकता हुई। 

Karoli Baba का इतिहास भी अद्भुत है। वे पहले अपराधी रहे थे, लेकिन फिर किसानों के नेता बने और अब तंत्रमंत्र के जरिए लोगों भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर एक नया अपराध कर रहे है। उनके अपराधिक इतिहास में उनके ऊपर हत्या और सेवन सीएलए समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हो चुके है।

Read more

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *